Thursday, December 23, 2010

The Next Tendulkar?

मुंबई के स्कूली बच्चे ने बनाया 498 रन का रेकॉर्ड


मुंबई।। देश को कई स्टार बल्लेबाज देने वाले मुंबई के अरमान जाफर ने 498 रन बनाकर स्कूल क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रेकॉर्ड बनाया है। अरमान मुंबई के रणजी कप्त
ान वसीम जाफर के भतीजे हैं।

बांद्रा की स्कूल रिजवी स्प्रिंग फील्ड की तरफ से खेलने वाले अरमान ने दादर की राजा शिवाजी स्कूल के खिलाफ साउथ मुंबई के क्रॉस मैदान के कर्नाटक खेल संघ मैदान पर यह स्कोर खड़ा किया। उन्होंने अपनी पारी में 490 गेंद का सामना किया और 77 चौके लगाये। वह जब 500 रन से केवल दो रन दूर थे तब उन्होंने वापस गेंदबाज को कैच थमा दिया।

अरमान ने परीक्षित वालशंकर के 366 रन के रेकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने आईईएस साने गुरुजी स्कूल की तरफ से राजा शिवाजी विद्यालय के खिलाफ यह रेकॉर्ड बनाया था। संयोग से अरमान के 498 रन के रेकॉर्ड ने पिछले साल हैरिस अंडर-16 शील्ड इंटर स्कूल टूर्नामेंट में सरफराज खान के 439 रन के रेकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

अरमान ने बाद में कहा कि सचिन तेंडुलकर उनके आदर्श हैं। तेंडुलकर ने विनोद कांबली के साथ मिलकर हैरिस शील्ड में 664 रन की साझेदारी का विश्व रेकॉर्ड बनाया था। अरमान ने कहा कि मैं रेकॉर्ड के बारे में नहीं सोच रहा था, बल्कि जब तक संभव हो बल्लेबाजी करना चाहता था। अरमान की पारी की मदद से उनकी टीम अपनी पारी आठ विकेट पर 800 रन पर समाप्त घोषित की। 

No comments:

Post a Comment